ग्लोबल शिपबिल्डिंग में टॉप पर बैठा है चीन, भारत की हिस्सेदारी न के बराबर: साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनियों की मदद से होगा बेड़ा पार

भारत शिपबिल्डिंग साउथ कोरिया सहयोग से जुड़ी प्रेस वार्ता और कार्यक्रम में बोलते अधिकारी

नई दिल्ली: वैश्विक समुद्री व्यापार और जहाज निर्माण (Shipbuilding) के क्षेत्र में जहां चीन का एकतरफा दबदबा कायम है, वहीं भारत की हिस्सेदारी अभी बेहद कम है। हालांकि, अब इस तस्वीर को बदलने के लिए भारत शिपबिल्डिंग साउथ कोरिया सहयोग (India-South Korea Shipbuilding Partnership) एक बड़े गेम-चेंजर के रूप में उभर रहा है। साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनियां—हुंडई और सैमसंग—भारत में बड़े पैमाने पर शिपयार्ड प्रोजेक्ट्स लगाने और निवेश करने की तैयारी कर रही हैं।

ग्लोबल शिपबिल्डिंग में चीन का वर्चस्व और भारत की स्थिति

ग्लोबल मार्केट में चीन और भारत की स्थितिहालिया आंकड़ों और FICCI-EY की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में वैश्विक मर्चेंट शिप डिलीवरी में भारत की हिस्सेदारी महज 0.075 प्रतिशत रही। भारतीय शिपयार्ड्स ने इस दौरान 57,637 ग्रॉस टन के जहाज डिलीवर किए, जबकि वैश्विक स्तर पर कुल डिलीवरी 77.28 मिलियन ग्रॉस टन रही। इस सेक्टर में चीन 41.6 मिलियन ग्रॉस टन के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद साउथ कोरिया (21.1 मिलियन टन) दूसरे और जापान (10.1 मिलियन टन) तीसरे स्थान पर काबिज है। भारत फिलहाल दुनिया में 15वें नंबर पर है और 2047 तक टॉप-5 में शामिल होने का लक्ष्य रख रहा है।

हुंडई और सैमसंग का बड़ा दांवभारत सरकार के ‘मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047’ के तहत देश में 5 ग्रीनफील्ड शिपबिल्डिंग क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें लगभग 10 अरब डॉलर के निवेश की संभावना है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के अनुसार, साउथ कोरिया के हुंडई ग्रुप की कंपनी एचडी कोरिया शिपबिल्डिंग एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग (HD KSOE) तमिलनाडु के थूथुकुड़ी में प्रस्तावित मेगा शिपयार्ड में एंकर पार्टनर बनकर उभरी है। इस प्रोजेक्ट में करीब 38,000 करोड़ रुपये का निवेश संभावित है।

दूसरी ओर, सैमसंग हेवी इंडस्ट्रीज (SHI) भी भारत को अपने नए मैन्युफैक्चरिंग बेस के रूप में देख रही है। साउथ कोरिया में सैमसंग के शिपयार्ड अगले तीन साल तक पूरी तरह बुक हैं, जिसके चलते कंपनी बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए गुजरात के पिपावाव शिपयार्ड, ओडिशा के केंद्रपाड़ा और केरल में कोचीन शिपयार्ड के साथ साझेदारी के विकल्प तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *