ओरेकल ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, सुबह 4 बजे सिस्टम एक्सेस बंद- 6 बजे आया ईमेल

Oracle में हजारों कर्मचारियों की छंटनी, सिस्टम एक्सेस बंद होने के बाद नौकरी जाने की सूचना

अमेरिका में हजारों कर्मचारियों की छंटनी

टेक कंपनी ओरेकल में फिर से छंटनी शुरू हो गई है। कंपनी ने अमेरिका में हजारों कर्मचारियों को निकाल दिया है। इस फैसले के बाद भारत में स्थित ओरेकल डेवलपमेंट सेंटर के कर्मचारियों के बीच भी अनिश्चितता का माहौल है। कंपनी एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश बढ़ा रही है, जिसके लिए पारंपरिक विभागों से बजट कम किया जा रहा है। हालांकि, भारत में कितने कर्मचारियों की नौकरी जाएगी, इस पर ओरेकल ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को ले-ऑफ की आधिकारिक जानकारी मिलने से पहले ही सिस्टम का एक्सेस बंद कर दिया जाता है।

पहले सिस्टम बंद, फिर नौकरी जाने की सूचना

छंटनी की प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों का वीपीएन एक्सेस बंद हो जाता है और उनके स्लैक अकाउंट डिसकनेक्ट कर दिए जाते हैं। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे तक कर्मचारियों को ईमेल के जरिए नौकरी से निकाले जाने की सूचना मिलती है। ओरेकल ने इस साल अपने कुल वर्कफोर्स में करीब 13 प्रतिशत यानी 21,000 कर्मचारियों को निकाला है। 31 मई 2026 तक कंपनी में कुल 1.41 लाख कर्मचारी काम कर रहे थे। 15 सितंबर को अमेरिका में हुई छंटनी से साफ है कि कंपनी की रिस्ट्रक्चरिंग जारी है।

खराब परफॉर्मेंस वजह नहीं

इस बार कर्मचारियों को उनकी खराब परफॉर्मेंस की वजह से नहीं निकाला जा रहा है, बल्कि कंपनी अपनी प्राथमिकताओं को बदल रही है। इसी वजह से सालों से काम कर रहे और बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को भी हटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *