दिल्ली जिम ट्रेनर हत्या: 15 राउंड फायरिंग, चार में से दो गोलियां सिर में लगीं
आया नगर में जिम ट्रेनर की हत्या
नई दिल्ली, दिल्ली आया नगर में सोमवार सुबह एक जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। दिल्ली जिम ट्रेनर हत्या की इस वारदात में दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। विजय को चार गोलियां लगी थीं, जिसमें से दो गोलियां उसके सिर में लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर हिमांशु भाऊ के नाम से एक पोस्ट आई है। इसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में हिंदी में चेतावनी दी गई है- भागने से काम नहीं चलेगा, फील्ड में आओ। किसी को भागने नहीं दूंगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक,- पोस्ट में भाऊ गैंग और “Since-2020” लिखा है। पुलिस पोस्ट की जांच रही है कि इस दावे का हत्या से कोई संबंध है या नहीं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
विजय के चाचा देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि विजय सुबह 5 बजे जिम के लिए घर से निकला था। 10 बजे उन्हें जानकारी मिली कि विजय को किसी ने गोली मार दी। दिल्ली जिम ट्रेनर हत्या मामले में देवेंद्र ने आगे कहा कि हमलावर जानते थे कि जिम के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अपनी पहचान छिपाने के चलते ही उन्होंने एक बच्चे के जरिए विजय को जिम से बाहर बुलाया। चार हमलावरों में से दो बाइक पर बैठे रहे, जबकि दो ने उस पर फायरिंग की। विजय के चाचा देवेंद्र ने बताया कि आया नगर गांव में दो साल पहले विजय के छोटे भाई अजय के दोस्त दीपक ने अरुण नाम के एक युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में दीपक के अलावा अजय और योगेश नाम के एक युवक को भी दोषी पाया गया था। तीनों ही तिहाड़ जेल में बंद हैं

