सेमीकॉन इंडिया 2026 का 17 सितंबर को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

सेमीकॉन इंडिया 2026 का पांचवां संस्करण

भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सम्मेलन सेमीकॉन इंडिया 2026 का पांचवां संस्करण 17 से 19 सितंबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय आयोजन में 600 से अधिक प्रदर्शक, 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियां और 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे।

“सिलिकॉन से सिस्टम इकोसिस्टम का निर्माण” विषय पर आयोजित यह सम्मेलन भारत की सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में बढ़ती क्षमताओं, नीतिगत प्रगति, निवेश, नवाचार और वैश्विक साझेदारियों को प्रदर्शित करेगा।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन और सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और विनिर्माण इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व करने वाले वैश्विक उद्योग संघ एसईएमआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2026 में वैश्विक सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां, उद्योग जगत, नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, शिक्षाविद, स्टार्टअप और छात्र एक मंच पर जुटेंगे।

भारत की सेमीकंडक्टर भूमिका पर होगा विचार-विमर्श

सम्मेलन के दौरान भारत के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम के भविष्य, तकनीकी विकास और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भूमिका पर विचार-विमर्श होगा।

“सिलिकॉन से सिस्टम इकोसिस्टम का निर्माण” विषय के साथ आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2026 ऐसे समय हो रहा है, जब मजबूत नीतिगत समर्थन, उद्योग के बढ़ते क्रियान्वयन और विश्वसनीय एवं लचीली सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखलाओं की बढ़ती वैश्विक मांग के बीच भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है।

यशोभूमि में तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों सहित 600 से अधिक प्रदर्शक 75,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। 150 से अधिक प्रतिष्ठित वक्ता अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा

स्टार्टअप और छात्रों के लिए भी विशेष मंच

सम्मेलन में छह देशों और 12 राज्यों के पवेलियन के साथ स्टार्टअप शोकेस, स्टूडेंट हैकाथॉन, वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन और महिला मंच भी होंगे। ये मंच भारत में पिछले पांच वर्षों के दौरान विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करेंगे।

सेमीकॉन इंडिया 2026 में सेमीकंडक्टर सामग्री और विनिर्माण से लेकर उन्नत पैकेजिंग, चिप डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिस्टम तक की पूरी मूल्य श्रृंखला को प्रदर्शित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *