यूपीआई फ्रॉड रोकने के लिए पेमेंट कंपनियों ने गूगल से मांगी मदद, एंड्रॉयड सुरक्षा मजबूत करने की मांग
अब ओटीपी और क्यूआर कोड ही नहीं, मोबाइल सिस्टम की कमजोरियों से हो रही ठगी
साइबर ठगों ने अब नया हथकंडा अपनाना शुरू कर दिया है, जिसके तहत अब केवल ओटीपी (OTP) और क्यूआर (QR) कोड ही नहीं बल्कि मोबाइल की तकनीकी खामियों से भी ठगी की जा रही है, साथ ही फर्जी कस्टमर केयर लिंक से गलत ऐप डाउनलोड कराए जा रहे हैं। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए देश की पेमेंट कंपनियों ने गूगल (Google) से मदद मांगी है।
ये कंपनियां चाहती हैं कि एंड्रॉयड (Android) ऑपरेटिंग सिस्टम की सुरक्षा को और मजबूत किया जाए, ताकि साइबर ठग फोन की तकनीकी कमजोरियों का फायदा उठाकर लोगों के बैंक खातों तक न पहुंच सकें।
‘इकनॉमिक टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक यूपीआई (UPI) फ्रॉड के मामलों में लोगों की लापरवाही को बड़ी वजह माना जाता था—जिसमें ओटीपी बताना, फर्जी क्यूआर कोड स्कैन करना या किसी के खाते में पैसे भेजने के लिए आए फर्जी कलेक्ट रिक्वेस्ट को मंजूरी देना शामिल था। लेकिन अब ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जिनमें ठग मोबाइल के ऑपरेटिंग सिस्टम की कमजोरियों का इस्तेमाल करते हैं और इन खामियों को सामान्य सुरक्षा सिस्टम भी पकड़ नहीं पाते। इस गंभीर चुनौती के चलते यूपीआई फ्रॉड रोकने गूगल मदद की पहल तेज की गई है।
यह भी पढ़ें: बदल रही युवाओं के करियर की दिशा: AI, नई तकनीक और स्किल्स से खुल रहे रोजगार के नए रास्ते
एनपीसीआई ने गूगल से शुरू की बातचीत, फर्जी APK फाइलों पर लगेगी लगाम
इसी चिंता को देखते हुए ‘नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ (NPCI) ने गूगल के साथ आधिकारिक बातचीत शुरू की है। पेमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मुताबिक, एनपीसीआई चाहती है कि गूगल एंड्रॉयड के स्तर पर ऐसे ठोस सुरक्षा उपाय करे जिससे इन साइबर हमलों को कम किया जा सके; गौरतलब है कि एनपीसीआई देश में यूपीआई नेटवर्क चलाने के साथ रिटेल पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम का संचालन करती है।
इस विषय पर ‘पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया’ के चेयरमैन विश्वास पटेल ने कहा कि यह मुख्य रूप से थर्ड-पार्टी ऐप से जुड़ी समस्या है और कई कंपनियों ने गूगल को इस बारे में जानकारी दी है। उनका मानना है कि गूगल एंड्रॉयड पर बाहर से डाउनलोड किए जाने वाले संदिग्ध ऐप्स से होने वाले फ्रॉड को कम करने के लिए कदम उठा रहा है।
यह भी पढ़ें: भोपाल में सीएम यूथ कॉन्क्लेव, 20 हजार से ज्यादा युवाओं से संवाद करेंगे डॉ. मोहन यादव
विशेषज्ञों के अनुसार, खतरे की सबसे बड़ी वजह नुकसान पहुंचाने वाली ‘एपीके’ (APK) फाइलें हैं, जो अक्सर मैसेजिंग ऐप, फर्जी कस्टमर केयर लिंक या नकली अपडेट के जरिए फोन में डाउनलोड कराई जाती हैं। ऐसे ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं किए जाते और ‘टोस्ट ओवरले’ व ‘रिमोट एक्सेस ट्रोजन’ जैसे मैलवेयर के जरिए एंड्रॉयड के फीचर्स का गलत इस्तेमाल कर खाता खाली कर देते हैं। बहरहाल, यूपीआई फ्रॉड रोकने गूगल मदद डिजिटल भुगतान को और अधिक सुरक्षित बनाएगी।
