भोपाल में सीएम यूथ कॉन्क्लेव, 20 हजार से ज्यादा युवाओं से संवाद करेंगे डॉ. मोहन यादव
लाल परेड मैदान में 20 हजार से ज्यादा युवाओं से संवाद
भोपाल के लाल परेड मैदान में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के 20 हजार से ज्यादा युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री युवाओं की आकांक्षाओं और सुझावों को जानने के साथ सरकार की ओर से युवाओं के हित में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी देंगे। कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग की ओर से किया जा रहा है। इसमें 17 विभाग और विभिन्न संस्थाएं भाग ले रही हैं।
कार्यक्रम में 80 से अधिक प्रदर्शनी कक्षों में रोजगार, प्रशिक्षण, करियर, शासकीय योजनाओं, अनुसंधान, तकनीक और उद्यमिता से जुड़ी गतिविधियां प्रदर्शित की जाएंगी। युवाओं को इन क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं से परिचित कराया जाएगा। कार्यक्रम में आईआईटी मुंबई और आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ शिक्षा, कौशल, तकनीकी विकास, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं को लेकर मार्गदर्शन देंगे। एम्स के विशेषज्ञ भी युवाओं से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे।
AI, रोबोटिक्स और सेमीकंडक्टर पर रहेगा फोकस
कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसी उभरती तकनीकों पर विशेष फोकस रहेगा। युवाओं को इन क्षेत्रों में शिक्षा, प्रशिक्षण, रोजगार, अनुसंधान और स्टार्टअप की संभावनाओं से परिचित कराया जाएगा। स्टार्टअप सेंटर और सेडमैप के माध्यम से नवोदित उद्यम अपने उत्पाद और नवाचार प्रदर्शित करेंगे। विश्वविद्यालय शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान, ड्रोन तकनीक और करियर मार्गदर्शन से संबंधित प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
आईआईटी मुंबई और आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ तकनीकी विकास, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं पर मार्गदर्शन देंगे। एम्स के मनोचिकित्सक मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन से जुड़े विषयों पर युवाओं से संवाद करेंगे। पुलिस विभाग महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता और सामुदायिक पुलिसिंग से जुड़े विषयों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करेगा।
17 विभाग और संस्थाएं होंगी शामिल
मुख्यमंत्री लगातार युवाओं के साथ संवाद कर रहे हैं और जन विश्वास अभियान को भी इसका अनिवार्य हिस्सा बनाया गया है। इसी कड़ी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 17 विभाग और विभिन्न संस्थाएं भाग ले रही हैं। प्रदर्शनी कक्षों में रोजगार, प्रशिक्षण, करियर, शासकीय योजनाओं, अनुसंधान, तकनीक और उद्यमिता से जुड़ी गतिविधियां प्रदर्शित की जाएंगी। युवाओं को नई तकनीकों और उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से परिचित कराया जाएगा।
कार्यक्रम में गायक जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे की प्रस्तुतियां भी होंगी। सीएम यूथ कॉन्क्लेव में शिक्षा, कौशल, रोजगार, नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता जैसे अलग-अलग क्षेत्रों को एक मंच पर लाने की तैयारी की गई है। इसके अलावा पुलिस विभाग की ओर से महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता और सामुदायिक पुलिसिंग से संबंधित जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
