किसानों के लिए सेंट्रल बैंक का विशेष क्रेडिट कार्ड: जानें क्या है सेंट्रल किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पात्रता और 5 साल की कैश क्रेडिट लिमिट

सेंट्रल किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बैंक शाखा में आवेदन करते किसान

खेती और पशुपालन के खर्चों के लिए 5 वर्षों की कैश क्रेडिट लिमिट की सुविधा

देश में कई सरकारी और निजी बैंक हैं, जो अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा देते हैं और लोग अपनी पसंद व फायदे को देखते हुए अलग-अलग कार्ड्स को लेते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों के लिए सरकार द्वारा कई सारी लाभकारी योजनाएं भी चलाई जाती हैं, इन्हीं में से एक प्रमुख सुविधा है ‘सेंट्रल किसान क्रेडिट कार्ड’। दरअसल, सेंट्रल किसान क्रेडिट कार्ड देश के पात्र किसानों के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी किया जाने वाला एक विशेष कार्ड है, जो कृषि लोन योजना के अंतर्गत आता है।

यह कार्ड किसानों की खेती, फसल उत्पादन और पशुपालन समेत अन्य जरूरी कृषि कार्यों के लिए समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करता है। यह कार्ड कुल 5 वर्षों के लिए दिया जाता है—अर्थात कैश क्रेडिट लिमिट 5 साल के लिए मंजूर की जाती है—और इसके बाद नियम के तहत किसान इसकी कुछ निर्धारित प्रक्रियाओं को पूरा करके आगे भी इसका लाभ ले सकते हैं। इस सरल व्यवस्था के कारण सेंट्रल किसान क्रेडिट कार्ड योजना अन्नदाताओं के लिए बड़ी आर्थिक मदद साबित हो रही है।

शाह बोले- दिल्ली शराब घोटाले वाले नशामुक्ति नहीं कर सकते

जमीन मालिकों के साथ बटाईदार, किरायेदार किसान और स्वयं सहायता समूह भी पात्र

अब इस कार्ड की पात्रता की बात करें, तो यह देश के उन सभी किसानों को मिल सकता है जो जमीन के मालिक हैं और स्वयं खेती करने वाले हैं। इसके साथ ही जो किरायेदार किसान, मौखिक पट्टेदार और बटाईदार किसान हैं, वे भी इस योजना के अंतर्गत पात्र माने गए हैं।

इतना ही नहीं, किसानों के स्वयं सहायता समूह (SHG) या संयुक्त दायित्व समूह (JLG) और किसान उत्पादक संगठन (FPO) या किसान उत्पादक कंपनियों को भी यह कार्ड मिल सकता है। बहरहाल, सेंट्रल किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसानों को साहूकारों के चंगुल से बचाकर बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

मध्यप्रदेश देश की फूड बॉस्केट बन चुका है: मुख्यमंत्री मोहन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *