आईसीआईसीआई लोम्बार्ड पर आईआरडीएआई का बड़ा एक्शन, बीमा नियामक ने ठोका एक करोड़ का जुर्माना
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड पर IRDAI का बड़ा एक्शन
नई दिल्ली। देश में कई सारी बीमा कंपनियां हैं, जो अपने ग्राहकों को कई प्रकार की इंश्योरेंस सुविधा देती हैं। इनमें लाइफ इंश्योरेंस, कार इंश्योरेंस, फैमली का इंश्योरेंस और मेडिकल इंश्योरेंस आदि शामिल हैं। ये सभी कंपनियों को बीमा नियामक IRDAI के नियमों का पालन करना होता है। इस बीच देश की बड़ी बीमा कंपनियों में से एक आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ICICI लोम्बार्ड देश में प्राइवेट सेक्टर की एक बीमा कंपनी है। इस पर बीमा नियामक इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
IRDAI ने लगाया एक करोड़ रुपये का जुर्माना
मिली जानकारी के अनुसार, इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बीमा नियामक के द्वारा यह कार्रवाई 2019 में की गई जांच के दौरान आउटसोर्सिंग प्रैक्टिस, वेंडर मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट गवर्नेस में कमियों की वजह से की गई है। जानकारी के मुताबिक, यह जुर्माना इंश्योरेंस कंपनी द्वारा सेल्स, मार्केटिंग और बिजनेस सपोर्ट के तहत किए गए पेमेंट से जुड़ा है।
सेल्स, मार्केटिंग और बिजनेस सपोर्ट पर कितना खर्च हुआ?
बताया गया कि FY19 के दौरान, ICICI लोम्बार्ड ने सेल्स, मार्केटिंग और बिजनेस सपोर्ट के तहत इस मद में 709.57 करोड़ रुपये खर्च किए थे। कंपनी का कहना था कि इसमें से लगभग 35-37 करोड़ रुपये दूसरी इंश्योरेंस कंपनियों के व्यक्तिगत एजेंटों को दिए गए थे। इसी पेमेंट से जुड़े मामले में बीमा नियामक की कार्रवाई सामने आई है। IRDAI की ओर से की गई कार्रवाई 2019 में हुई जांच के दौरान सामने आई आउटसोर्सिंग प्रैक्टिस, वेंडर मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट गवर्नेंस से जुड़ी कमियों के आधार पर की गई है।

