गणेश चतुर्थी पर कई शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टी वाली सूची जरूर देखें

गणेश चतुर्थी पर कई शहरों में बैंक बंद

अगर इस हफ्ते आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। 14 सितंबर से 20 सितंबर के बीच देश के अलग-अलग शहरों में बैंक 4 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, ये सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी, बल्कि कई जगहों पर क्षेत्रीय त्योहारों के हिसाब से बैंक बंद रहेंगे।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टी की ऑफिशियल लिस्ट के अनुसार, इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, HDFC बैंक, ICICI बैंक और पंजाब नेशनल बैंक सहित सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। RBI बैंकों की छुट्टियों को 3 अलग-अलग कैटेगरी में बांटता है: क्षेत्रीय त्योहारों और राष्ट्रीय दिवसों जैसे गणतंत्र दिवस या गांधी जयंती के आधार पर अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां भिन्न होती हैं।

क्या छुट्टियों से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी?

डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी। इन कामों पर असर पड़ेगा, बैंक शाखाएं बंद होने पर कैश डिपॉजिट, चेक क्लियरेंस और पासबुक अपडेट जैसी इन-पर्सन सेवाएं शाखाओं में उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि, सभी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। यूजर इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, UPI और ATM के जरिए पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।

हाल में बैंक हड़ताल का भी दिखा था असर

इससे पहले 11 सितंबर को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के ऐलान पर देशव्यापी हड़ताल के कारण मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कामकाज प्रभावित हुआ था। UFBU 80% से अधिक बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन 5-डे वर्कवीक यानी सप्ताह में 5 दिन काम और वेतन संबंधी लंबित मुद्दों के समाधान की मांग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *