नेस्ले इंडिया के बेबी फूड में पोषक तत्वों की कमी, लैब टेस्ट में बायोटिन की मात्रा कम

नेस्ले इंडिया के बेबी फूड पर FSSAI की कार्रवाई

नई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नेस्ले इंडिया के खिलाफ बच्चों के खाने-पीने के प्रोडक्ट्स और उनके विज्ञापनों में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की है। FSSAI ने इंस्टाग्राम पर नोटिस जारी कर बताया कि कंपनी के बेबी फूड्स में पोषक तत्वों की कमी और भ्रामक दावों को लेकर तीन अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। FSSAI ने ई-कॉमर्स साइट्स पर बिकने वाले नेस्ले के बच्चों के प्रोडक्ट्स और उनके प्रचार-प्रसार के विज्ञापनों की जांच की थी। जांच में पाया गया कि कंपनी नियमों का पालन नहीं कर रही थी और विज्ञापनों में ऐसे दावे कर रही थी जो कानून के खिलाफ हैं।

तीन प्रमुख प्रोडक्ट्स पर सवाल

जांच के दायरे में नेस्ले इंडिया के तीन मुख्य प्रोडक्ट्स हैं। इनमें नान एक्सीला प्रो स्टेज 1, लैक्टोजेन प्रो 1 और फॉलो-अप फॉर्मुला शामिल हैं। नान एक्सीला प्रो स्टेज 1 के पैक और विज्ञापनों पर पोषण संबंधी दावे किए गए थे। इस पर एचएमओ और वे प्रोटीन जैसे दावे लिखे गए थे। लैक्टोजेन प्रो 1 पर इसके वे प्रोटीन को पचने में आसान बताने वाले दावे पर आपत्ति की गई। फॉलो-अप फॉर्मुला को लेकर भी जांच में सवाल सामने आए।

लैब टेस्ट में बायोटिन की मात्रा कम

लैब टेस्ट में आवश्यक पोषक तत्व बायोटिन की मात्रा कम पाई गई। नान एक्सीला प्रो और लैक्टोजेन प्रो 1 पर किए गए पोषण संबंधी दावों को लेकर भी आपत्ति जताई गई। नान एक्सीला प्रो स्टेज 1 के पैक और विज्ञापनों पर एचएमओ और वे प्रोटीन जैसे दावे लिखे गए थे। वहीं लैक्टोजेन प्रो 1 पर लिखा गया था कि इसमें मौजूद वे प्रोटीन आसानी से पचने योग्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *