सेना के हथियार चोरी मामला: हैदराबाद कैंटोनमेंट से चोरी हुए हथियार बरामद

सिकंदराबाद कैंटोनमेंट से सेना के हथियार चोरी मामला

कैंटोनमेंट से हथियार चोरी का मामला page 1

तेलंगाना पुलिस ने सिकंदराबाद कैंटोनमेंट से चोरी हुए सेना के सभी हथियार जब्त कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक कैंटोनमेंट में काम करने वाले एक व्यक्ति की मदद से यह चोरी की गई थी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। चोरी का मामला 27 अगस्त को सामने आया था, जब मद्रास रेजिमेंट के एक लेफ्टिनेंट कर्नल ने हैदराबाद के बोलाराम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

दो शस्त्रागारों के ताले तोड़कर चोरी

शिकायत के अनुसार करीब 40 मीटर की दूरी पर स्थित दो शस्त्रागार कमरों के ताले तोड़कर बड़ी संख्या में हाईटेक हथियार चोरी किए गए थे। जांच के दौरान 20 मद्रास रेजिमेंट की एक यूनिट के सीनियर ऑफिसर से भी पूछताछ की गई। इसकी एक वजह यह थी कि आर्मरी के रजिस्टर कई महीनों से मेंटेन नहीं किए जा रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड ने किसी तरह की जबरन घुसपैठ से इनकार किया था। इसी वजह से जांच टीम को शुरुआत से ही यह मामला अंदर के व्यक्ति से जुड़ा होने का शक था।

मामले की जांच में स्थानीय पुलिस, सैन्य खुफिया और केंद्रीय एजेंसियों को शामिल किया गया। पुलिस ने चोरी हुए हथियार बरामद करने की कार्रवाई पूरी की है। सेना के हथियार चोरी मामले में अन्य जानकारियां जांच पूरी होने तक साझा नहीं की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *