बैंक हड़ताल: MP में 40 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, 3 दिन असर

मध्यप्रदेश में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल

40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर Page 2

मध्यप्रदेश में बैंक कर्मचारी 5 डे वीक वर्किंग की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। प्रदेश के करीब 40 हजार बैंककर्मी काम नहीं कर रहे हैं। इसके कारण भोपाल सहित प्रदेश में बैंक शाखाओं के ताले नहीं खुले और कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले हुई है।

लगातार पांच दिन बैंक बंद होने की संभावना

हड़ताल का असर सीधे तौर पर जनता पर पड़ रहा है। बैंक बंद होने के कारण चेक जमा करने और क्लियरेंस जैसी सेवाओं में देरी हो सकती है। हालांकि मोबाइल बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं जारी रहने की बात कही गई है। यूनियनों के अनुसार सितंबर में आगे भी हड़ताल की स्थिति बन सकती है। 28 से 30 सितंबर तक दूसरी बार हड़ताल की बात कही गई है और इससे पहले शनिवार-रविवार की छुट्टी होने के कारण लगातार पांच दिन बैंक बंद रहने की स्थिति बन सकती है।

5 डे वीक और अन्य मांगें

अभी बैंक कर्मचारियों को महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है। यूनियनों की मांग है कि हर शनिवार छुट्टी घोषित कर पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू किया जाए। इसके बदले सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना कामकाज का समय 40 मिनट बढ़ाने का प्रस्ताव बताया गया है। बैंक हड़ताल से जुड़ी अन्य मांगों में PLI योजना वापस लेना, पेंशन अपडेशन और पेंशनभोगियों के एक्स-ग्रेशिया की समीक्षा जैसे मुद्दे भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *