सरकारी मेडिकल कॉलेज: MP में 91.4% MBBS सीटें भरीं, निजी कॉलेजों खाली

मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटें

सरकारी मेडिकल कॉलेजों की मांग बढ़ी

मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज MBBS करने वाले छात्रों की पहली पसंद बने हुए हैं। पहले राउंड की काउंसिलिंग के बाद सरकारी कॉलेजों की करीब 91.4 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। दूसरे राउंड के लिए केवल 219 सीटें खाली हैं, जबकि पिछले साल इसी चरण में 436 सीटें खाली थीं। यानी एक साल में दूसरे राउंड तक पहुंचने वाली खाली सीटें 217 कम हुई हैं।

प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 2523 MBBS सीटें हैं। जारी वैकेंसी के आधार पर इनमें 2304 सीटें भर चुकी हैं। सबसे ज्यादा 46 सीटें MGM मेडिकल कॉलेज इंदौर में खाली हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में 21 सीटें बची हैं। इसके अलावा सतना, दतिया, रीवा, रतलाम और छिंदवाड़ा में भी सीटें खाली हैं। इसके उलट निजी मेडिकल कॉलेजों में 847 सीटें खाली बताई गई हैं।

एक साल में बदली तस्वीर

पिछले साल दूसरे राउंड में 436 सीटें खाली थीं। इस साल यह संख्या घटकर 219 रह गई है। इससे सरकारी कॉलेजों की ओर छात्रों की बढ़ती पसंद का संकेत मिलता है। सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिले की मांग बढ़ने के साथ मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी संस्थानों की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *