उज्जैन में सड़क के बीच हनुमान प्रतिमा को हटाने पर विवाद, 6 दिन बाद भी प्रशासन नाकाम

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में हनुमान प्रतिमा

प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात

भारत की यात्रा पर आए इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों ने विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने आगा खान के दिवंगत पिता और विकास कार्यों में उनके योगदान को याद किया।

स्वास्थ्य, कृषि और ग्रामीण विकास पर चर्चा

मुलाकात के दौरान हेल्थकेयर, खेती, ग्रामीण विकास तथा युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा हुई। इससे पहले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मिले। जयशंकर ने भी सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के कार्यों पर चर्चा की।

पहली भारत यात्रा

पीएम मोदी से मिले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम की यह मुलाकात उनकी पहली भारत यात्रा के दौरान हुई। वह सितंबर के मध्य तक भारत में रहने वाले हैं और अहमदाबाद, मुंबई तथा हैदराबाद भी जाएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार उनकी भारत यात्रा उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निमंत्रण पर हो रही है। प्रिंस रहीम ने फरवरी 2025 में अपने पिता प्रिंस करीम आगा खान चतुर्थ के निधन के बाद 50वें इमाम का पद संभाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *