UGC के विरोध में प्रदर्शन: आगरा में 1200 युवक, 100 ट्रैक्टरों से पहुंचे
100 ट्रैक्टरों पर कलेक्ट्रेट की ओर निकले युवक
UGC के विरोध में प्रदर्शन के लिए आगरा में सवर्ण समाज के करीब 1200 युवक शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। 100 ट्रैक्टरों पर सवार ये युवक कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे। लेकिन, एत्मादपुर के संवई गांव से करीब 200 मीटर आगे पुलिस और PAC ने 4 क्रेन और 7 बुलडोजर से बैरियर लगाकर उन्हें रोक दिया।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक
इसके बावजूद ये युवक कलेक्ट्रेट जाने की मांग पर अड़ गए। इसको लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात संभालने के लिए मौके पर तैनात 2 कंपनी PAC और करीब 300 पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को गांव की तरफ खदेड़ दिया। लेकिन, प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए।
हाईवे पर पहुंचा प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
दोपहर करीब 3 बजे प्रदर्शनकारियों ने बैरियर तोड़ते हुए आगरा-फिरोजाबाद हाईवे की तरफ दौड़ लगा दी। उन्हें रोकने के लिए पुलिसवाले भी पीछे-पीछे दौड़ने लगे। इसके बाद प्रदर्शनकारी हाईवे पर धरने पर ही बैठ गए। हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने 10 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। मौके की ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। बता दें, सवर्ण समाज के युवकों का गुस्सा UGC के अलावा गुरुवार को किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट करने को लेकर भी है।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कुबेरपुर गांव के पास रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस ने लाठी फटकार लोगों को खदेड़ दिया। आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर प्रदर्शनकारी पुलिस का बैरियर तोड़कर दौड़ लगा रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए पीछे-पीछे पुलिस भाग रही है। ये सभी प्रदर्शनकारी आगरा कलेक्ट्रेट जाने की जिद पर अड़े हैं। प्रदर्शन कर रहे युवा हाईवे पर पहुंच गए हैं। सभी युवकों को पीएसी ने डिटेन कर लिया है। करीब 8 से 10 युवकों को पीएसी की गाड़ी में ले जाया गया है।
पुलिस को चकमा देकर हाईवे पर प्रदर्शनकारी युवा पहुंच गए। आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर धरना दिया। हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। युवा आगरा कलेक्ट्रेट की तरफ आने की कोशिश कर रहे हैं। आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गांव संवई में लगभग एक हजार युवा UGC रोल बैक को लेकर गांव के बाहर सड़क पर आ गए। वे ट्रैक्टरों से आगरा कलेक्ट्रेट जा रहे थे। मगर, आगरा की तरफ आने वाली सड़क पर पहले से मौजूद पुलिस और पीएसी ने उन्हें रोक दिया।

