भारत और फ्रांस की अंतरिक्ष साझेदारी मजबूत, सैटेलाइट और स्पेस सर्विलांस पर 3 बड़े समझौते

भारत और फ्रांस के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में समझौते

अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत-फ्रांस सहयोग बढ़ा

भारत और फ्रांस ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों का संबंध सैटेलाइट लॉन्च, स्पेस सर्विलांस और माइक्रो-सैटेलाइट तकनीक से है। पेरिस में आयोजित इंटरनेशनल स्पेस समिट के दौरान इन समझौतों की घोषणा की गई।

फ्रांस की Safran Space और भारत की ध्रुव स्पेस के बीच 5 मिलियन यूरो से अधिक का कॉन्ट्रैक्ट शामिल है। इस समझौते के तहत प्रस्तावित 52-सैटेलाइट स्पेस सर्विलांस कॉन्स्टेलेशन के लिए कम्युनिकेशन सिस्टम, इनर्शियल नेविगेशन यूनिट, ऑप्टिकल पेलोड और ग्राउंड स्टेशन की सप्लाई से जुड़ा काम किया जाएगा। इस कॉन्स्टेलेशन को 2027 से 2030 के बीच तैनात करने की योजना है।

दो सैटेलाइट लॉन्च का भी समझौता

एक अन्य बड़े समझौते के तहत फ्रांस की लॉन्च सर्विस कंपनी और TakeMeToSpace के बीच दो सैटेलाइट लॉन्च करने का समझौता हुआ है। इससे भारत की निजी स्पेस कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय लॉन्च बाजार में अवसर बढ़ने की संभावना है। इसके साथ भारतीय ऑर्बिटल डेटा सेंटर परियोजना से जुड़ी योजना पर भी चर्चा हुई।

भारत और फ्रांस के बीच अंतरिक्ष सहयोग नया नहीं है। ISRO और फ्रांस की CNES लंबे समय से अंतरिक्ष मिशनों और वैज्ञानिक परियोजनाओं में सहयोग करते रहे हैं। नए समझौते इसी साझेदारी को निजी अंतरिक्ष कंपनियों और नई तकनीकों तक विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। इन समझौतों से भारत के उभरते निजी स्पेस सेक्टर को तकनीकी और व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *