अफगानिस्तान में ‘मुजाहिदीन’ ने पकड़ी भारतीय ब्लॉगर? अब सुरक्षित बताई अपनी स्थिति

अफगानिस्तान के बामियान में अकेले यात्रा कर रही भारतीय ब्लॉगर की सुरक्षित होने की जानकारी

पहले ‘मुजाहिदीन’ के पकड़े जाने का दावा

अफगानिस्तान के बामियान में केरल की एक महिला व्लॉगर ने दावा किया कि अकेले यात्रा करने की वजह से स्थानीय अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी। शुरुआत में व्लॉगर ने दावा किया था कि उसे ‘मुजाहिदीन’ ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बाद में उसने स्पष्ट किया कि उसे स्थानीय अधिकारियों ने गिरफ्तारी की धमकी दी थी और अब वे सुरक्षित हैं।

सोशल मीडिया पर बताया- अब सुरक्षित हूं

ब्लॉगर फेसबुक पेज Backpacker Arunima चलाती हैं और उनके अकाउंट के मुताबिक वह अफगानिस्तान की यात्रा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अकेले यात्रा करने की वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि मंगलवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि वे अब सुरक्षित हैं। व्लॉगर के मुताबिक अफगानिस्तान में महिलाओं के अकेले यात्रा करने को लेकर नियम हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह परमिट लेने के लिए जलालाबाद गई थीं, लेकिन अकेले यात्रा करने की वजह से उन्हें परमिट नहीं दिया गया।

इससे पहले उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि उन्हें बताया गया कि महिला चाहे स्थानीय हो या विदेशी, वह अकेले यात्रा नहीं कर सकती। परमिट जारी करने के लिए उनके साथ किसी पुरुष या गाइड का होना जरूरी बताया गया। ब्लॉगर के मुताबिक उन्होंने कई बार परमिट देने का अनुरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने इसे मंजूर नहीं किया। अरुणिमा ने बताया कि वह शाम करीब 7 बजे बामियान पहुंचीं। अकेली होने के कारण वहां कुछ लोग उनके पास आए और उनसे वीजा तथा पासपोर्ट दिखाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *